मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन, हाफिज शफीकुद्दीन बने अध्यक्ष
हाथरस, जून 12 -- सादाबाद। मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन के आवास पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन किया गया। इसमें हाफिज शफीकुद्दीन को अध्यक्ष तथा मुस्तफा कुरैशी को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मोहर्रम के दौरान होने वाले कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तथा सफल आयोजन के लिए सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर अबरार खान, नवाब कुरैशी, मास्टर रफीक, जैनुद्दीन चौधरी, जाहिद शाह, आमिर खान, जफरुद्दीन राइन, गुड्डू पेंटर, आसिफ गुरु, शहीदो पहलवान, आसिफ राइन, गफ्फार अब्बास, इस्लाम, शाकिर अल्वी, बसीम अल्वी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर्व को लेकर शांति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.