आरा, जून 25 -- - विधि व्यवस्था को लेकर 196 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात - अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विशेष निगरानी का आदेश - डीएम की ओर से अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील आरा, हमारे संवाददाता। शहर समेत जिले भर में मोहर्रम पर्व आज शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला प्रशासन की ओर से इस अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर 196 दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- हाई अलर्ट: कड़ी सुरक्षा में निकलेगा ताजिया जुलूस सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है...