बागपत, जून 15 -- बागपत। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि मोहर्रम को लेकर जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध अस्त्र शस्त्र लेकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मानक और पम्परा के अनुरुप ही ताजिये की ऊंचाई हो और निर्धारत रूट से ही ताजिए निकाले जाएं। एसपी सूरज कुमार राय ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि कोई भी नई परम्परा न डाली जाए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर ड्रोन से निगरानी की जाए। जनपद में चार स्थानों पर ताजिया रहेंगे। जिन स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे, वहां सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम : 12 फीट से कम ही रखें ताजिये की ऊंचाई जनपद में संवेदनशील स्थानों को चिंहित किया गया है। किसी भी प्रकार का कोई गैर परम्परागत कार्य होने पर थाना प्रभारी व चौकी इंचार...