धनबाद, जनवरी 4 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि करमाटांड़ में आवास देने की मांग को लेकर शनिवार को घनुडीह मोहरीबांध के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में आक्रोशित महिला-पुरुषों ने पांडेयबेड़ा ओबी डंप पहुंचकर डंपिंग का कार्य बंद करा दिया और प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बाद में कुजामा प्रबंधन के साथ वार्ता हुई, जिसके उपरांत काम पुनः शुरू हो सका। इस दौरान मोहरीबांध के ग्रामीणों का कहना था कि उनका सर्वे हो चुका है, लेकिन प्रबंधन इसके बावजूद उन्हें आवास उपलब्ध नहीं करा रहा है। वर्तमान आवास जर्जर हो चुके हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मौके पर मुन्नी देवी, गौरव कुमार, मन्नी देवी, दया कुमार मांझी, कारु भुइयां, मुकेश राम, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...