मुरादाबाद, मार्च 6 -- रमजान माह में छोटी उम्र के बच्चों में भी रोजे रखने का उत्साह देखा जा रहा है। रमज़ान में बच्चे भी रोजे रखने में पीछे नहीं रह रहे हैं। क्षेत्र के छह वर्षीय मोहम्मद हुसैन ने शुक्रवार को पहला रोजा रखा। रोजा रखने के साथ ही उसने वालिद के साथ इबादत भी की। भगतपुर के गांव भदगवां निवासी शकील अहमद ने बताया कि उनके छह वर्षीय बेटे मोहम्मद हुसैन ने शुक्रवार को पहला रोजा रखा। वह बच्चा कक्षा दो का छात्र है। मोहम्मद हुसैन के रोजा रखने पर शकील अहमद, नाजरीन, खलील अहमद, मोहम्मद फैसल, आयशा जहां, शिरिन फातिमा, तोसिबा नूर आदि ने उनको उपहार और दुआएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...