सिद्धार्थ, मार्च 17 -- सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के हल्लौर निवासी मोहम्मद हमजा ने अपने जीवन का पहला रोजा रखा। दिन को इबादत करते हुए गुजारी। शाम को रोज इफ्तार कर अपने पहले रोजा को मुकम्मल किया और दुआएं मांगी। हल्लौर निवासी हाशिम रिजवी के आठ वर्षीय बेटे मोहम्मद हमजा ने रोजा रखकर दिन को इबादत करते हुए गुजारा। उसने समय पर नमाजों को अदा किया। अल्लाह की इबादत करते हुण् दुआएं मांगी। शाम को परिजनों के साथ रोज इफ्तार कर अपने पहले रोजा को मुकम्मल किया। इफ्तार में मोहम्मद मेंहदी, अकबर रजा, काजिम कर्बलाई, मोहम्मद मुर्तजा, कासिफ ताकीब, नजमुल हाजी, महफूज अली आदि मौजूद रहे। लोगों ने बच्चे को उपहार देने के साथ उसे दुआएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...