मोहम्मद सिराज-जडेजा को फिर प्लेइंग XI से बाहर रखा, गुरनूर बराड़ का टेस्ट डेब्यू, क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए भारत की एकादश
नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार से क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में सिर्फ एक बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को टीम में शामिल किया है। वे अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। यानी टेस्ट क्रिकेट में गुरनूर बराड़ अपना पदार्पण कर रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान इसकी पुष्टि की। भारतीय टीम के वरिष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट कैप प्रदान की। बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया कि बराड़ को 321 नंबर की टेस्ट कैप प्रदान की गई है। उन्होंने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।मोहम्मद सिराज और जडेजा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.