नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 6 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 39 मिनट पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी फैंस को दी। फैंस हैरान रह गए कि शमी ने रात में ही क्यों अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया? दरअसल, उनके इतनी देरी से रिटायरमेंट का ऐलान करने के पीछे एक बड़ी वजह हो सकती है, वह है 6 नवंबर की तारीख। यह तारीख शमी के लिए बेहद खास है, जिस वजह से उन्होंने अगले दिन तक का इंतजार नहीं किया। शमी ने अपना टेस्ट करियर भारत के लिए इस फॉर्मेट में 12वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर खत्म किया, तेज गेंदबाजों की लिस्ट में वह 6ठे नंबर पर रहे। उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट से 64 मैचों में 229 विकेट चटकाए।6 नवंबर की तारीख की शमी के दिल में खास जगह मोहम...