अमरोहा, जुलाई 16 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले में अपने दौरे के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के पैतृक गांव सहसपुर अली नगर को राजकीय महिला आईटीआई की सौगात सौंपेंगे। 12.660 करोड़ की लागत से बनी ये आईटीआई ग्रामीण क्षेत्र में बालिका शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। वहीं विश्व कप में शमी के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शमी के गांव को दी गई स्टेडियम की सौगात फिलहाल अधर में लटकी है। हालांकि इसके लिए जमीन चिन्हित की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...