नई दिल्ली, जुलाई 29 -- क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशलन करियर खत्म हो गया है? सिलेक्टर्स ने एक बार फिर कुछ इसी तरह का मैसेज दिया है। अनुभवी तेज गेंदबाज को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय स्क्वॉड में नहीं चुना गया। टीम मैनेजमेंट अब पीछे मुड़कर देखने के बजाय अगली पीढ़ी के पेसर्स को निखारने पर फोकस करता दिख रहा है। भारतीय सिलेक्टर्स के नए प्लान का खुलासा हुआ है, जिसके तहत 15 युवा तेज गेंदबाजों पर फोकस किया जाएगा। शमी ने पिछला इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में खेला था। टीम से बाहर किए जाने के बाद शमी ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की और अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित किया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 37 विकेट लिए और बार-बार साबित किया कि पूरी तरह फिट हैं। हालांकि, सिलेक्टर्स द्वारा शमी को नजरअंदाज करना का सिलसिला जारी है। भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 व...