औरैया, अप्रैल 17 -- बिधूना, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में ज्ञानस्थली एकेडमी बिधूना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे शिक्षकों व अभिभावकों में खुशी की लहर है। परिणामों में मोहम्मद रिहान ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शीतल ने 92 प्रतिशत, रिया राजावत ने 91 प्रतिशत और काव्या सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस सफलता पर खुशी जताई। प्रबंधक, उप प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- परीक्षा परिणाम में छाए एसपी ग्लोबल के बच्चे उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ह...