नई दिल्ली, अगस्त 8 -- मोहम्मद रफी एक ऐसे सिंगर थे जो आम तौर पर एक ही टेक में गाना रिकॉर्ड करते थे और संगीतकार को कभी उन्हें दोबारा रिकॉर्ड करने को नहीं बोलना पड़ा। लेकिन एक ऐसे संगीतकार थे जिन्होंने रफी साहब से दोबारा गाना गाने को बोला वो भी तब जब रफी साहब पूरी तरह से श्योर थे दोबारा रिकॉर्डिंग की जरूरत नहीं है। अब बताते हैं आपको पूरा किस्सा।किस गाने को लेकर संतुष्ट नहीं हुए थे खय्याम दरअसल, 1977 में एक फिल्म आई थी 'शंकर हुसैन' जिसे संगीतकार खय्याम थे। अब फिल्म का एक गाना था मासूम नाजुक सी लड़की। यह भी पढ़ें- एक इनकार और बदल गया बॉलीवुड का इतिहास! जानिए कैसे मिला रफी को पहला गाना मोहम्मद रफी इस गाने को गाने के लिए रिकॉर्डिंग स्टूडियो में आए। रफी ने अपना बेस्ट दिया और गाना रिकॉर्ड करके जैसे वह बाहर आए तो खय्याम ने कहा कि वह इससे संतुष्ट नह...