नई दिल्ली, जुलाई 11 -- मोहम्मद रफी ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इतना ही नहीं उनकी आवाज के सब इतने दीवाने थे कि हर संगीतकार, एक्टर अपने गाने में उनकी आवाज चाहता था। यहां तक कि मोहम्मद रफी के कॉम्पटीटर भी उनकी आवाज की तारीफ करते नहीं थकते थे। अब आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताते हैं जब रफी साहब को उनके कॉम्पटीटर रहे सिंगर मुकेश का कॉल आया और उन्हें देश छोड़कर जाने को कहा। इसके पीछे क्या वजह थी, आपको बताते हैं।देव आनंद की सुपरहिट फिल्म गाइड दरअसल,1965 में फिल्म आई थी गाइड। इस फिल्म में देव आनंद और वहीदा रहमान लीड रोल में थे। जितनी यह फिल्म सुपरहिट थी, उतने ही इसके गाने भी हिट थे।मोहम्मद रफी का यह गाना था हिट इस फिल्म का एक गाना था दिन ढल जाए पर रात ना जाए। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था। म्यूजिक एस डी बर्मन ने डायरेक्ट कि...