नई दिल्ली, जून 6 -- मोहमम्द रफी एक ऐसे स्टार सिंगर थे जिनके आवाज के सामने अच्छे से अच्छा स्टार तक झुक जाता था। अब हम आपको मोहम्मद रफी और शम्मी कपूर के एक किस्से के बारे में बताते हैं। रफी साहब का एक गाना था जिसे सुनने के बाद शम्मी कपूर कुछ खफा हो गए थे। इतना ही नहीं वह चाहते थे कि यह गाना भी बदल जाए, लेकिन जब गाने को मिलता रिस्पॉन्स उन्होंने देखा तो वह भी हैरान हो गए थे।किस गाने को लेकर हो रहा था बवाल बात 1962 की फिल्म प्रोफेसर की है। संगीतकार शंकर जयकिशन ने एक गाने के लिए खूबसूरत धुन तैयार की। वो गाना था आवाज देके हमें तुम बुलाओ। इस गाने को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने साथ में गाया था। गाना काफी परफेक्ट था और सबने इसकी तारीफ की, लेकिन फिर फिल्म के हीरो शम्मी कपूर ने इसमें अड़चन डालनी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- 'दिल के झरोखे में' गाना शूट ...