नई दिल्ली, जुलाई 20 -- मोहम्मद रफी एक ऐसे सिंगर थे जिन्होंने ना सिर्फ अपनी आवाज बल्कि अपने बिहेवियर से भी सबका दिल जीत लेते थे। इतना ही नहीं उनकी आवाज इतनी अच्छी थी कि सभी संगीतकार यहां तक कि एक्टर्स की भी डिमांड होती थी कि उनके गाने में सिर्फ रफी साहब ही अपनी आवाज दें। अब हम आपको रफी साहब के एक किस्से के बारे में बताते हैं जब उनकी एक गलती को गाने में रखा गया और उसके बावजूद भी गाना हिट हुआ था। अब क्या थी वो गलती इसके बारे में हम बताते हैं।किस गाने में क्या हुई थी गलती दरअसल, बलराज साहनी की फिल्म सीमा की रिकॉर्डिंग चल रही थी। गाने का नाम था कहां जा रहा है तू ऐ जाने वाले। रफी साहब इस गाने को गा रहे थे। वहीं स्टूडियो में मौजूद थे संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन। यहर एक इमोशनल गाना था और रफी साहब अपनी आवाज से हर लब्ज में जान डाल रहे थे। रिकॉर्डिंग...