नई दिल्ली, मई 26 -- Mohammad Deepak Breaks Down: मोहम्मद दीपक नाम से मशहूर हुए दीपक कुमार की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। खबर है कि उन्हें अपना जिम खाली कर कोटद्वार छोड़ना पड़ सकता है। बता दें कि मुस्लिम दुकानदार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने दीपक कुमार देशभर में सुर्खियों पर आ गए थे। बजरंग दल पीड़ित मुस्लिम के दुकान के नाम बाबा पर आपत्ति जता रहा था। दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा और बजरंग दल से जुड़े लोग उनके जिम में आने वाले युवाओं को आने से रोक रहे हैं। वे अब शहर छोड़कर नौकरी तलाशेंगे। 42 वर्षीय दीपक कुमार का कोटद्वार में 'हल्क' नाम से जिम है। उनका कहना है कि चार महीने का किराया न चुका पाने पर मकान मालिक ने उन्हें अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें बाहर निकालने के लिए "बाहरी लोगों ने मकान मालिक प...