जहानाबाद, मार्च 31 -- करपी, निज संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार उर्फ वीरेंद्र शर्मा ने पार्टी के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मोहम्मद कैफ को बधाई देते हुए प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद कैफ लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कैफ के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनके जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत होगी और आम लोगों के बीच संगठन की पहुंच भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मोहम्मद कैफ के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय ...