रुडकी, जनवरी 13 -- कलियर। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने मोहम्मद आरिफ को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पहले इस पद की जिम्मेदारी सिराज उस्मान संभाल रहे थे। अब सिराज उस्मान के स्थान पर मोहम्मद आरिफ बोर्ड के कामकाज और प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन करेंगे। इसके साथ ही नवनियुक्त सीईओ मोहम्मद आरिफ हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी के साथ-साथ वक्फ बोर्ड सीईओ का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी देखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...