संभल, जुलाई 22 -- संभल। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) संभल इकाई ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के खिलाफ प्रस्तावित अथवा चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर पार्टी के जिला अध्यक्ष असद अब्दुल्लाह के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी क्षेत्र के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के हजारों छात्र-छात्राओं को शिक्षा उपलब्ध करा रही है। यदि विश्वविद्यालय को ध्वस्त किया गया या उसकी शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं तो इससे शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।एआईएमआईएम ने अपने ज्ञापन में कहा कि यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य का मुद्दा है। यह भी पढ़ें...