मोहम्मदी रोड पर दिन भर लागू रहा डायवर्जन
लखीमपुरखीरी, जून 16 -- कोलकाता से बहराइच के रास्ते होते हुए कुंभी स्थित बायोप्लास्टिक फैक्ट्री आ रहे भारी भरकम एमवीआर एक्युमेन्ट कंटेनरों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोहम्मदी रोड पर डायवर्जन लागू किया गया। मोहम्मदी से लखीमपुर जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों को यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह से लेकर शाम आठ बजे तक डायवर्जन लागू रहा। बड़े वाहनों व कारों को गोमती मोड़ से होकर गोला के रास्ते लखीमपुर के लिए रवाना किया गया। वहीं लखीमपुर की ओर से कुंभी स्थित बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए जा रहे दो कंटेनर वाहन आगे-पीछे चल रहे थे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वाहनों का संचालन निर्धारित रूट से कराया। कुछ दिन पूर्व इसी तरह से एक बड़ा कंटेनर और आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.