लखीमपुरखीरी, जून 23 -- कस्बा के मोहल्ला सरैया में पांचवी मोहर्रम पर आलम और ताजिया का जुलूस बड़ी अकीदत के साथ निकल गया है। सोमवार को पांचवी मोहर्रम पर धार्मिक सूफी और उलेमा के नेतृत्व में आलम का झंडा लेकर निर्धारित रास्तों पर कर्बला में शहीदों और हजरत इमाम की याद में गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। सुन्नी समुदाय कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इलियास की निगरानी में नोहा पढ़कर मातम करते हुए लोगों ने इमाम को याद किया है। वही इमामबाड़ों में मजलिस का सिलसिला जारी है। दूसरी ओर शिया समुदाय के लोगों ने भी आलम का जुलूस निकालकर इमामबाड़े में मजलिस की और इसे शहादत का त्यौहार बताते हुए हजरत इमाम को याद किया गया है। यह भी पढ़ें- पांच मोहर्रम पर अंजुमन सिब्तेनिया का अलम का जुलूस अकीदत के साथ निकला आयोजन में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए हैं। यह भी पढ़ें...