लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- मोहम्मदी। मोहम्मदी शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर आई हॉस्पिटल के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके मौसेरे भाई को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार महेशपुर निवासी 30 वर्षीय गिरधारी अपनी बाइक पर पीछे 25 वर्षीय मौसेरे भाई सूरज को बैठाकर रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार देर रात आई हॉस्पिटल के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए मोहम्मदी सरकारी अस्पताल पहुंचते ही गिरधारी ने दम तोड़ दिया। वहीं सूरज की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए शाहजहांपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...