लखीमपुरखीरी, मई 4 -- मोहम्मदी। कस्बा में बने नवीन रोडवेज भवन का मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया, आशीष रस्तोगी और ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर जनता को समर्पित कर दिया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ गोविंद गुप्ता ने किया है। रविवार को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से आधुनिक सुविधाओं से युक्त रोडवेज भवन का शुभारंभ कर जनता को समर्पित कर दिया। मुख्य अतिथि विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि लक्ष्य अटल हो तो कुछ भी संभव होता है अपने नौ वर्ष के संक्षिप्त कार्यकाल में क्षेत्र की जनता के हित को लेकर संघर्षरत रहा। यह भी पढ़ें- अमहिया- लतपुरवा मार्ग पर सीसी सड़क का लोकार्पण जिसमें फायर सर्विस स्टेशन, आईआईटी कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉले...