सहारनपुर, मार्च 17 -- बडगांव। गांव मोहम्मदपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर खड़े परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पीड़ित के शिकायत कर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव मोहम्मदपुर गाडा निवासी रिजवान पुत्र आरिफ सोमवार शाम अपने मकान पर परिजनों के साथ बैठा था। आरोप है गांव के शमशीद पुत्र आरिफ अपने बेटों सहबाज, फहीम के साथ आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट की। मारपीट में रिजवान, सावेज, अब्दे समी, गुलस्ता व साईम घायल हो गए। आरोपी मारपीट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने शमसाद, फहीम व सहबाज के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में पुरा...