संभल, जनवरी 2 -- तहसील के गांव मोहम्मदपुर बाबई में ग्रामीणो ने चारागाह व ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। अब है टीम गठित कर 7 जनवरी को जमीन की पैमाइश कराएगा । गांव मोहम्मदपुर बाबई में अवैध कब्जे की शिकायत गांव के ब्रजेश, वीर सिंह व धीरेंद्र सिंह ने गांव के चारावाह व ग्राम समाज की जमीन अवैध कब्जे की शिकायत तहसीलदार रवि सोनकर से की थी। तहसीलदार ने शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने टीम गठित कर 7 जनवरी को जमीन की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए हैं। टीम में क्षेत्रीय लेखपाल रविंद्र सिंह के अलावा इंद्रजीत सिंह राजकुमार वह गोपाल सिंह को शामिल किया गया है। यह टीम पुलिस बल के साथ गांव जाकर जमीन की पैमाइश कराएगी और उसको कब्जे से मुक्त कराएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...