गाजीपुर, अप्रैल 19 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। क्षेत्र के जबुरना गांव स्थित खेल मैदान में शनिवार शाम आयोजित शहीद अकबर खान राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मोहम्मदपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताजपुर कुर्रा को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के पहले हाफ में ही मोहम्मदपुर ने आक्रामक खेल दिखाते हुए निर्णायक गोल दागा और बढ़त बना ली, जिसे अंत तक बरकरार रखा। दूसरे हाफ में ताजपुर कुर्रा की टीम ने बराबरी करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन मोहम्मदपुर की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उनके सभी हमले विफल साबित हुए। पूरे मैच के दौरान दर्शकों को कड़ा संघर्ष देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव और जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को कप देकर सम्मानित कि...