गाजीपुर, अप्रैल 19 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जबुरना गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित शहीद अकबर खान राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मोहम्मदपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताजपुर कुर्रा को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के पहले हाफ में ही मोहम्मदपुर ने आक्रामक खेल दिखाते हुए निर्णायक गोल दागा और बढ़त बना ली, जिसे अंत तक बरकरार रखा। दूसरे हाफ में ताजपुर कुर्रा की टीम ने बराबरी करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन मोहम्मदपुर की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उनके सभी हमले विफल साबित हुए। पूरे मैच के दौरान दर्शकों को कड़ा संघर्ष देखने को मिला।समारोह यह भी पढ़ें- मोहम्मदपुर ने जीता शहीद अकबर खान राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.