बिजनौर, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिजनौर विधानसभा के अंतर्गत मोहम्मदपुर देवमल मंडल में पौधारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। यदि आज प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाई जाएगी, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।मंडल यह भी पढ़ें- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंत्री ने किया पौधरोपण पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्...