पलामू, जून 3 -- हुसैनाबाद। मोहम्मदगंज के गीता मंदिर सह शिव विश्वकर्मा मंदिर परिसर में बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गोष्ठी, हवन-यज्ञ, गायत्री मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इस दौरान गायत्री मंत्र की महत्ता, उसके आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि रंजय कुमार सिंह, जिला समन्वयक उपेन्द्र मिश्रा, दिनेश्वर चंद्रवंशी तथा संतोष यादव उपस्थित हुए जिनकी उपस्थिति में मोहम्मदगंज में गायत्री परिवार समिति का गठन किया गया। गौरीशंकर सिंह को प्रखंड समन्वयक, संतोष कुमार विश्वकर्मा को उपसमन्वयक, राजकुमारी देवी को प्रखंड महिला समन्वयक बनाया गया है। सोनी अग्रवाल, लव कुमार सिंह, ध्रुवशंकर सिंह, बलिराम ठाकुर, स्वाति सिंह, कामेश्वर सिंह को भी जिम्मेवारी दी गई है। यह भी पढ़ें- विश्व शां...