पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला परिसद के सैरात के रूप में विकसित मोहम्मदगंज बस पड़ाव से राजस्व वसूली के लिए बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा नावाखास, मनातू और पंडवा के नया डाकबंगला तथा सेमरी, किशुनपुर और विश्रामपुर स्थित बहुद्देशीय भवन से राजस्व वसूली सुनिश्चित करने केलिए उसे भी बंदोबस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपविकास आयुक्त सह पलामू जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो जावेद हुसैन के अनुसार खुली डाक के माध्यम से 23 अप्रैल को संबंधित भवनों से राजस्व वसूली के लिए बंदोबस्ती की जाएगी। यह भी पढ़ें- अवैध तरीके से तह बजारी वसूली की शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...