देहरादून, अप्रैल 20 -- मोहब्बेवाला इलाके में बेकाबू ट्रक के सड़क किनारे खड़े पेंट से लदे ट्रक को टक्कर मारने के मामले में केस दर्ज हो गया है। आरोप है कि हादसे में सड़क किनारे खड़े ट्रक में लदा 18 लाख रुपये का पेंट खराब हो गया। इस हादसे में आरोपी ट्रक ने दो स्कूटर समेत पांच वाहनों को चपेट में लिया था। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि पंजाब के रुपनगर निवासी चालक श्याम लाल ने रविवार को तहरीर दी। बताया कि वह 16 अप्रैल को लुधियाना प्लांट से अपनी गाड़ी में बिरला ओपस पेंट लोड कर देहरादून लाए थे। अपना ट्रक मोहब्बेवाला में ग्रासिम इंडस्ट्रीज के गेट के बाहर सड़क के बाईं ओर खड़ा किया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे यूपी नंबर के ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक में लद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.