संभल, फरवरी 7 -- यूपी के संभल में हिंदू युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते एक मुस्लिम युवती बागी बन गई। मोहब्बत की खातिर वह अपने परिवार वालों से भिड़ गई। घर वालों ने जब हिंदू युवक से प्रेम-प्रसंग पर आपत्ति जताई तो उसने सनातन धर्म अपनाकर प्रेमी से शादी कर ली। यही नहीं उसने अपना नाम भी बदल लिया। मुस्लिम युवती समरीन का हिंदू लड़के अंकित के साथ करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। इसके बाद समरीन 27 जनवरी को अपना घर छोड़कर प्रेमी अंकित के घर पहुंच गई। तहरीर पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में दोनों ने खुद को बालिग बताकर साथ रहने की इच्छा जताई। कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को समरीन ने हिन्दू रीति-रिवाज से अंकित से शादी की और अपना नाम बदलकर रूह...