सुलतानपुर, अप्रैल 23 -- Premi-Premika: यूपी के सुलतानपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग प्रेमिका अपने ही परिवार वालों के लिए बागी बन गई। प्रेमिका मांग में सिंदूर भरकर प्रेमी के घर पहुंची और वहीं पर धरना दे दिया। लड़की के घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी प्रेमी के घर पहुंचे। यहां बेटी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी उल्टा घर वालों से झगड़ा करने लगा। इसके बाद लड़की के परिवार वाला वापस अपने घर लौट आए और लड़की प्रेमी के घर पर ही धरना देकर बैठ गई। मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार गुरुवार गांव की ही एक किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंची और मांग में सिंदूर भरकर वहीं बैठ गई। किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। घटना से घबराए प्रेमी के परिजनों ने तत्काल किशोरी के माता-पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंच...