मोतिहारी, मार्च 24 -- हरसिद्धि। दूसरों के धर्म का आदर करना प्यासे को पानी पिलाना और जरूरतमन्दों का सेवा करना हीं मुसलमानों का असली धर्म है। नफरत का त्याग और मोहब्बत का पैगाम बांटना असली मुस्लिम धर्म है। उपरोक्त बातें हरसिद्धि प्रखंड के झड़वा गांव हाजी रफीक बाबा मिल्लते के मजार पर रविवार को बाबा अब्दाल अकरम द्वारा आयोजित आयोजित उर्स के मौके पर उपस्थित मुरीदों को संबोधित करते हुए बिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियाबी ने कही। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सबको एक साथ लेकर चलती है। उर्स में यूपी से आए शकील अख्तर निजामी ने कहा कि मुसलमानों को गंगा यमुना जैसे तहजीब होनी चहिए। इस मौके पर तबकिर रजा इलाहाबादी ,आजम रजा चतुर्वेदी हिंदुस्तान मैनुद्दीन बिशनपुरी, जमजम वैशालवी अख्तर जमा मुजफ्फरपुरी अनवर नेपाली ...