मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश
गाजीपुर, अगस्त 30 -- दिलदारनगर। नगर में शनिवार देर रात सुन्नी बररेलवी नौजवान कमेटी की ओर से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलमा-ए-पाक से हुआ। मुख्य वक्ता मौलाना मोइनुद्दीन ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने पूरी इंसानियत को प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं समाज में सद्भाव और मानवता को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने लोगों से नेक रास्ते पर चलने और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान हाफिज शाकिर राजा और शाकिब ने नबी-ए-पाक की शान में नात प्रस्तुत की। नात सुनकर उपस्थित लोग भावविभोर हो गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्सू अंसारी ने की, जबकि संचालन फिरोज अहम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.