रुडकी, मई 28 -- रुड़की, संवाददाता। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने गुरुवार को उत्तराखंड में संगठन विस्तार करते हुए कई नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने रुड़की के साउथ सिविल लाइंस निवासी मोहन सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं धीरज कुमार को हरिद्वार जिलाध्यक्ष और मायाराम सोनी को उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान रामदास अठावले ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। ...