पूर्णिया, मई 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुलाबबाग स्थित मोहन लाल बजाज कन्या उच्च विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी राह कार्यक्रम के तहत स्मार्ट बोर्ड टीवी का भव्य उद्घाटन समारोह किया गया। यह स्मार्ट बोर्ड सूरज राम गुलाबो देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय की छात्राओं को आधुनिक और डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भेंट किया गया है। विदित हो कि एपीआई के पिछले कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. देवी राम ने इस विद्यालय की बच्चियों की बेहतर पढ़ाई के लिए स्मार्ट बोर्ड देने की घोषणा की थी, जिसे शुक्रवार को समारोह के दौरान विद्यालय को सौंपकर पूरा किया गया। इस आधुनिक डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय कुमार खेमका, उद्घाटनकर्ता व ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. देवी राम, विशिष्ट अतिथि एपीआई बिहार चैप्टर के अ...