छपरा, अप्रैल 8 -- तीनों लोग खतरे से बाहर,चल रहा इलाज फोटो 1 संजना ब्यूटी पार्लर के जले पड़े बिखरे सामान को देखते मोहल्ले के लोग और परिवार फोटो 2 जले बाइक और गैस के कई सिलेंडर छपरा, हमारे संवाददाता l टाउन थाना क्षेत्र के मोहन नगर स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री वाली गली में मंगलवार देर रात एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में संजना ब्यूटी पार्लर की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, वहीं करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग भी झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है। घटना शहर के वार्ड नंबर 34 की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। धुआं इतना तेज था कि आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। वार्ड नंबर 34...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.