समस्तीपुर, अगस्त 19 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, फुटबॉल खिलाड़ी एवं पूर्व मुखिया मोहन ठाकुर को पटोरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त आशय का पत्र जिला कांग्रेस कमेटी, समस्तीपुर की अध्यक्ष अनिता राम ने जारी किया है। उन्होंने उम्मीद जताया है कि मोहन ठाकुर के नेतृत्व में पटोरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी और सशक्त होगी तथा पार्टी को एक नया नेतृत्व मिलेगा। मोहन ठाकुर के मनोनयन पर पटोरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रजत शर्मा, प्रभात कुमार शर्मा, राजन शर्मा, रवींद्र राय, वीरेंद्र पासवान आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...