हल्द्वानी, जनवरी 7 -- लालकुआं। हाट कालिका इंटर कॉलेज, बिंदुखत्ता में प्रबंध समिति का चुनाव बुधवार को निर्विरोध सम्पन्न हो गया। मोहन चंद्र कांडपाल को अध्यक्ष, विक्की पाठक को उपाध्यक्ष, राम सिंह पपोला को प्रबंधक, प्रवीण सिंह को उप प्रबंधक और नरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। सदस्य पद पर राजेश्वरी उप्रेती, सरिता देवी, खीमा देवी, रामलाल शाह एवं चंचल सिंह निर्वाचित हुए। नवगठित समिति ने विद्यालय के शैक्षिक विकास, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य गांधी इंटर कॉलेज हल्द्वानी रश्मि राज खेड़ा एवं खंड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ गीतिका जोशी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.