बोकारो, मई 27 -- मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम सेक्टर 4 में हैंडबॉल खेल का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। एमकेएम स्टेडियम में आयोजित हैंडबॉल का समर कोचिंग कैंप में 8 से 15 वर्ष आयु वर्ग के विभिन्न स्कूल से कुल 36 बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें हैंडबॉल के कोच आई अहमद की ओर से प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। सबसे पहले समर कैंप में शामिल विभिन्न स्कूल से आए सभी खिलाड़ियों को वार्म अप कराया जाता है। इस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को एक दूसरे को पास करने, अंडरपास, ड्रिबलिंग के साथ गोल पोस्ट में गोल करने की विधि भी बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...