देहरादून, दिसम्बर 11 -- देहरादून। डालनवाला स्थित मोहनी रोड के लोगों ने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजकर मोहनी रोड पर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ज्ञापन में राहुल सिंह, मुकेश गुप्ता, तेजपाल सिंह, देवेश, नदीम, साजिद, फरमान, साकिब आदि ने कहा कि मोहनी रोड पर नगर निगम की भूमि पर पहले एक खोखा बना हुआ था, अब उस स्थान पर पक्का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...