गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ शहर में सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर मैनहोल निर्माण का कार्य एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। मोहना रोड पर बनने वाले इस बड़े मैनहोल से आधे शहर की सीवर समस्या खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। फरीदाबाद नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार नई तकनीक से सीवर लाइन बिछाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है और अब केवल मुख्य मैनहोल का निर्माण होना बाकी है।अधिकारियों का कहना है कि मोहना रोड पर बड़ा मैनहोल बनने के बाद सीवर लाइन को पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा। इससे न केवल सीवर व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि अन्य लाइनों पर दबाव भी कम हो जाएगा।इस योजना से बल्लभगढ़ शहर की आदर्श कॉलोनी, आर्य नगर, मिल्क प्लांट रोड क्षेत्र सहित सेक्टर-64डी की आठ सोसायटियों के करीब 250 परिवारों को भी सीधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.