लखनऊ, जनवरी 30 -- मोहनलालगंज सीएचसी में डिजिटल सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, डिजिटल ऑटो-रेफ्रेक्शन के माध्यम से बच्चों की आंखों की जांच हो सकेगी। आकांक्षी नगर योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग और स्वयंसेवी संस्था सम्यक कलेक्टिव गुड फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को सीएचसी में आधुनिक मशीनों का उद्घाटन स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने कहा कि डिजिटल सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर स्क्रीनिंग से बीमारियों की समय रहते पहचान संभव हो सकेगी, जिससे समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि डिजिटल ऑटो-रेफ्रेक्शन मशीन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को सौंप दी जाएगी। यह टीम विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों में 42 प्रकार की जन्मजात बीमार...