लखनऊ, मार्च 10 -- सिसेंडी कस्बा चौकी से कुछ दूरी पर सोमवार को महिला व उसके नेत्रहीन (दिव्यांग) बेटे की हत्या के मामले में पुलिस रेप या जमीनी विवाद से जोड़ कर देख रही है। पुलिस दोनों बिन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतका की बहन ने भी इन दो कारणों के चलते हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के दिन एसीपी ने दिनभर सिसेंडी में कैम्प किया। वही खुलासे के लिए छह टीमों के साथ गोसाईगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह को भी खुलासे के लिए लगाया गया है इसके पहले वह मोहनलालगंज में रह चुकें हैं। दूसरे दिन डीसीपी दक्षिणी ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। 20 सीसी कैमरों की रिकार्डिंग खंगालीएसीपी विकास पांडेय ने बताया कि घर के आस-पास सहित लगभग 20 सीसी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली गई है। मृतका के घर के पास लगे कैमरें में घटना के समय लगातार लोगों की आव...