लखनऊ, मई 26 -- मोहनलालगंज बार एसोसिएशन ने सामूहिक हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को बार भवन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, जो 26 मई तक सामूहिक अवकाश पर थे। अब अवकाश समाप्त कर 27 मई से नियमित रूप से न्यायिक कार्य करेंगे। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला और संचालन महामंत्री रामलखन यादव ने किया। एसोसिएशन की ओर से एसडीएम व तहसीलदार व न्यायालयों को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि न्यायालयों में प्रस्तावित ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए आगे की रणनीति पर पुनः बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...