मोहनपुर हाट में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भूमि पूजन
देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर हाट आयोजन समिति की ओर से आगामी 9 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर रविवार को मोहनपुर ब्लॉक परिसर स्थित खाली मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन संतोष आनंद ठाकुर महाराज, श्रीधाम वृंदावन द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म एवं मानव जीवन के आदर्शों का संदेश देगी।
कथा सप्ताह की शुरुआत आयोजन समिति ने बताया कि कथा सप्ताह की शुरुआत 9 जून की सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां पारंपरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.