गोड्डा, फरवरी 27 -- महागामा, संवाददाता। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर हाट के समीप स्थित जल मीनार पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण आसपास के ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार जल मीनार बंद रहने से नियमित जलापूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों को दूर-दराज के हैंडपंपों और अन्य जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम नजदीक आने से समस्या और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह-शाम पानी भरने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार की खराबी की सूचना कई बार संबंधित विभाग एवं नगर पंचायत को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि जल मीनार की सम...