लखीसराय, अगस्त 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहनपुर में 26 जुलाई से आयोजित पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। भारत स्काउट एंड गाइड, लखीसराय इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में करीब 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, ईमानदारी तथा स्वावलंबन के गुणों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियामा कुमारी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण बच्चों में सेवा भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ...