देवघर, मई 17 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को बट सावित्री पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। प्रखंड के 402 गांवों में से 387 गांवों में सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा को लेकर सुबह से ही गांवों में धार्मिक माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया वटसावित्री व्रतपूजा की तैयारी सुबह होते ही महिलाएं नए वस्त्र और श्रृंगार कर पूजा सामग्री के साथ गांव के वट वृक्ष के पास पहुंचीं। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर धागा बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में बट सावित्री पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। महिल...